कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260723-WA0371कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोखराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के कंटेनर ट्रक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर उसकी पहचान बदलने का सनसनीखेज खुलासा किया है।

कोखराज थाना पुलिस कसिया क्षेत्र में गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का एक कंटेनर ट्रक खागा की ओर से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ककोढ़ा मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद खागा की ओर से आए कंटेनर ट्रक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन को सर्विस रोड की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कंटेनर को ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान कंटेनर में सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

साथी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले बीज विक्रेताओं का लाइसेंस होगा निरस्त ये खबर भी पढ़े : साथी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले बीज विक्रेताओं का लाइसेंस होगा निरस्त

गिरफ्तार आरोपितों ने अपनी पहचान मो. अतीक पुत्र मो. रईस एवं सनी गौतम पुत्र सीताराम, दोनों निवासी शांति नगर, अझुआ थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी के रूप में बताई। तलाशी और जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी का कंटेनर ट्रक बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया और विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपित मो. अतीक ने बताया कि उसके नाम पर पंजीकृत कंटेनर संख्या HR69B8434 पिछले वर्ष जनवरी में मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में पकड़ा गया था और आज भी वहीं खड़ा है। उसने बताया कि प्रयागराज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने चोरी का दूसरा कंटेनर उपलब्ध कराया, जिस पर उसने और उसके साथी सनी ने मिलकर अपने पुराने वाहन की नंबर प्लेट लगा दी। इतना ही नहीं, वाहन की असली पहचान छिपाने के लिए चेसिस नंबर को खुरचकर दूसरा नंबर भी अंकित कर दिया।

पुलिस ने जब अदलहाट थाना, जनपद मिर्जापुर से दूरभाष पर सत्यापन कराया तो जानकारी मिली कि HR69B8434 नंबर का कंटेनर गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में थाना अदलहाट में दाखिल है। साथ ही मो. अतीक उसी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गैंग लीडर के रूप में वांछित भी है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन योजना: ईसरदा बांध से 105 किमी पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगा पानी

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में गुरुवार को रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने के मामले में राज्य सरकार ने अपनी योजना बताई...
राजस्थान 
रामगढ़ बांध पुनर्जीवन योजना: ईसरदा बांध से 105 किमी पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगा पानी

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राजुल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई