कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद
कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपित बिहार शराब की खेप ले जाने की फिराक में थे।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में गुरुवार काे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के हावड़ा छोर स्थित कूड़ाघर के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर उनके बैगों की तलाशी ली। जांच में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कटिहार (बिहार) निवासी राहुल कुमार और समस्तीपुर (बिहार) निवासी सीताराम यादव के रूप में हुई है।
ये खबर भी पढ़े : कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, विशेष अभियान के तहत होटलों का निरीक्षण पुलिस ने उनके पास से 174 बोतल ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की (180 एमएल), 193 बोतल जीआर-8 टाइम्स प्रीमियम मसाला जामुन वोडका (180 एमएल) तथा 20 बोतल बोइसन रिजर्व सुपर प्रीमियम व्हिस्की (375 एमएल) बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
जीआरपी ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में किसे पहुंचाई जानी थी।
जीआरपी कानपुर सेंट्रल प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब को बिहार ले जाने की तैयारी थी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
