राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

17 जुलाई को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, युवाओं के मुद्दे उठाएंगे : के.सी. वेणुगोपाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित मामले की उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्यों की 'डबल इंजन' सरकारों की नीतियों से जनता में नाराजगी है।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के समापन पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वेणुगोपाल ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत के लिए तैयार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा के दस वर्षों के शासन में बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। डबल इंजन सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस युवाओं और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

वेणुगोपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे प्रकरण का उल्लेख करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में सोना चोरी और चढ़ावा मामला भाजपा सरकार की असलीयत को सामने ला दिया है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर राजनीतिक स्थिति और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत फीडबैक लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है और भ्रष्टाचार, महंगाई और जनहित के मुद्दों पर जनता सरकार से नाराज है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर अनियमितताएं हो रही हैं और विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर भी सवाल भी उठ रहे हैं। उन्होंने दलितों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार कानून व्यवस्था में विफल साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड का दौरा पर आएंगे, जहां युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना जनआंदोलन जारी रखेगी। पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल...
उत्तराखंड 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

सुरक्षा कर्मी ने आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी तक पहुंचाया  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान...
मनोरंजन 
आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 
रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती