तहसील में पढ़े-लिखे कर्मचारियों की मारपीट से उठे सवाल, क्या यही है प्रशासन का अनुशासन? 

एक घंटे में दो तीन बार हुई मारपीट, पूरे घटनाक्रम में तहसीलदार भूमिका संदिग्ध:सूत्र

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

  • पेशकार ने बाहरी लोगों को बुलाकर नाजिर की मारपीट 

बाराबंकी। तहसील रामनगर में गुरुवार को नाजिर और तहसीलदार के पेशकार के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचने से सरकारी व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बिजली की बचत को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार शाम हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि पेशकार ने बाहरी लोगों को बुलाकर नाजिर के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सबसे गंभीर बात यह मानी जा रही है कि यह पूरी घटना तहसीलदार की मौजूदगी में हुई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी रही कि बाद में पीड़ित पक्ष को ही विवाद बढ़ाने से रोकने और समझौता करने का दबाव बनाया गया। यदि यह सही है तो यह संदेश बेहद चिंताजनक है कि नियमों का पालन करने वाले कर्मचारी की बजाय दबंगई करने वालों को संरक्षण मिल रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का जोरदार स्वागत  ये खबर भी पढ़े : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का जोरदार स्वागत 

तहसील जैसे संवेदनशील सरकारी कार्यालय में शिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों से कानूनसम्मत व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। यदि वहीं मारपीट, बाहरी लोगों के द्वारा दखल मारपीट और पक्षपात की चर्चाएं हों,तो जनता के बीच प्रशासन की साख कमजोर होना स्वाभाविक है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकारी दफ्तरों में ही अनुशासन नहीं रहेगा तो आम नागरिक कानून पर कैसे भरोसा करेगा।

WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.13.10 (1)

दो साल पहले हुआ था पेशकार का हैदरगढ़ ट्रांसफर पहुंच के आगे रामनगर में जमाए साख
पेशकर आशुतोष के पिता स्व अनिल सिंह जो संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे उनकी मृत्यु के उपरान्त अनुकम्पा के आधार पर इन्हें नौकरी मिली और बतौर पेशकार न्यायालय तहसीलदार तैनात कर दिए गए जबकि अन्य विभागीय लोगों का मानना है कि इनको नियमानुसार कलेक्शन पटल पर ही तैनाती मिलनी चाहिए! वर्षों से जमे पेशकार की कार्यशैली भी जनमानस में निराशाजनक है!

मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि जांच निष्पक्ष होगी या मामला केवल समझौते तक सीमित रह जाएगा। जनता का मानना है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई ही प्रशासन की विश्वसनीयता बनाए रख सकती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बस्ती के शिवम पाण्डेय ने रचा नया कीर्तिमान, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो अंपायर कोर्स में सफलता

बस्ती - जनपद बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर रेवटी निवासी एवं उर्मिला एजुकेशनल एकडमी के छात्र शिवम...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती के शिवम पाण्डेय ने रचा नया कीर्तिमान, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो अंपायर कोर्स में सफलता

पीएम मोदी अपनी विदेशी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे

चार दशक बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री, यात्रा को बताया गया ऐतिहासिक नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी यात्रा...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी अपनी विदेशी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे

फिरोजाबाद में मासूम बालक की पटक - पटक कर हत्या के दोषी को मिला मृत्यदंड

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में एक युवक ने रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद में उसके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में मासूम बालक की पटक - पटक कर हत्या के दोषी को मिला मृत्यदंड

मुख्यमंत्री ने बस्ती को दिया 504.34 करोड़ की लागत से 77 विकास परियोजनाओं की सौगात

बस्ती - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बी.आर.सी हर्रैया, बस्ती से जनपद के सर्वांगीण विकास को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने बस्ती को दिया 504.34 करोड़ की लागत से 77 विकास परियोजनाओं की सौगात

नोएडा में पैदल जा रहे युवक की नाले में डूबने से मौत,सड़क पर भरा था पानी

नोएडा। नोएडा में एक 27 वर्षीय युवक पैदल जाते समय सड़क पर भरे पानी की वजह से वह गहरे नाले...