दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया जाएगा, ताकि विकास कार्यों को और गति मिल सके।

डीएम की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रातः जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान वे फरियादियों से सीधे संवाद करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देंगे। जनता दर्शन मुख्यमंत्री की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जहां दूर-दराज से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री कुशीनगर जनपद के रामकोला विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार स्थित चंद्रशेखर आज़ाद मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गोरखपुर, कुशीनगर एवं रामकोला में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना को ले बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 10 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।  जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना अंतर्गत जिला...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना को ले बैठक हुई आयोजित।

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

प्रोपेगेंडा : चीन की सेना ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किया 'ध्वस्त' ?

बीजिंग: चीन की सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को 'ध्वस्त' करते...
राष्ट्रीय 