रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिनटों में होगी टिकट बुकिंग

रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण करेगा लॉन्च 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज
  • रेलवन ऐप चार करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार, देश का सबसे बड़ा टिकट बुकिंग ऐप बना

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे जल्द ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है। नई वेबसाइट में टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है। इसके साथ ही पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन का भी व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिसके पूरा होने के बाद नया आईआरसीटीसी पोर्टल अगले कुछ महीनों में पूरी तरह कार्यशील हो जाएगा।

रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि आईआरसीटीसी और रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) के अधिकारियों ने जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के विद्यार्थियों के साथ नई बीटा वेबसाइट का परीक्षण किया और इसके संबंध में सुझाव प्राप्त किए। कुछ सप्ताह पहले इन्हीं विद्यार्थियों ने आईआरसीटीसी वेबसाइट की कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया था, जिसके बाद वेबसाइट को नए स्वरूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।

सीएम योगी पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ 819 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ 819 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

रेलवे के अनुसार, नई बीटा वेबसाइट में चार प्रमुख सुधार किए गए हैं। इसमें अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले ग्राफिक्स हटाए गए हैं। सभी श्रेणियों में सीट उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी। टिकट बुकिंग के लिए आवश्यक चरणों की संख्या कम कर दी गई है, जिससे भुगतान और बुकिंग की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज होगी। इसके अलावा, यात्रियों का विवरण सुरक्षित रखने की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे बार-बार टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को हर बार जानकारी दर्ज नहीं करनी पड़ेगी।

रेल मंत्रालय ने बताया कि इसके साथ-साथ लगभग चार दशक पुराने यात्री आरक्षण इंजन का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जो विभिन्न रेलवे टिकट बुकिंग एप और पोर्टलों को संचालित करता है। यह कार्य चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि उन्नयन के दौरान भी प्रणाली को लगातार चालू रखना आवश्यक था। नया आरक्षण इंजन भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

मंत्रालय ने बताया कि रेलवे का रेलवन ऐप अब चार करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका है और यह देश का सबसे बड़ा रेलवे टिकट बुकिंग ऐप बन गया है। इस ऐप पर टिकट बुकिंग सहित रेलवे से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। रेलवे ने यह भी कहा कि तत्काल टिकट बुकिंग में बॉट्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इन प्रयासों से कुछ सुधार हुआ है लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए लगातार और प्रभावी उपाय किए जाते रहेंगे।

रेल मंत्रालय ने वेबसाइट के सुधार में महत्वपूर्ण सुझाव देने के लिए एमएनआईटी, जयपुर के विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या पर भड़के अखिलेश, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

बोले सरकार में नहीं मिल रहा किसी को न्याय लखनऊ। शुक्रवार देवरिया के रहने वाले राजू विश्वकर्मा की निर्मम हत्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या पर भड़के अखिलेश, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

अध्यापक भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को पांच फीसद अर्हता छूट बरकरार

मांग,आयोग की संस्तुतियों का तत्काल अनुपालन करें व संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित की जाये लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग...
उत्तर प्रदेश 
अध्यापक भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को पांच फीसद अर्हता छूट बरकरार

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उमड़ी भारी भीड़, चंद्रिका देवी मंदिर में गूंजा सुंदरकांड

मंदिर परिसर को फूलों से सजाया कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने की लंबी उम्र की कामना बख्शी का तालाब। में...