लडैती देवी पेट्रोल पंप पर गायत्री परिवार ने किया ज्योति कलश रथ का भव्य स्वागत
रोहित यादव
औरंगाबाद-खीरी,10 जुलाई(तरुणमित्र)। क्षेत्र के लडैती देवी पेट्रोल पंप पर आज गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा "ज्योति कलश रथ" का भव्य स्वागत किया गया।
यह रथ अखण्ड ज्योति एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा निकाला गया है।
ये खबर भी पढ़े : औरैया में भाभी की हत्या में दोषी देवर को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगायह रथ क्षेत्र के मैगलगंज कस्बे के प्रमुख मार्गों से लोगों में जन जागरूकता का संदेश देते हुए निकला,फूलों और मालाओं से सजे इस रथ में माता भगवती देवी की प्रतिमा विराजमान है। रथ पर "ॐ भूर्भुवः स्वः" का मंत्र और गायत्री परिवार का संदेश लिखा हुआ है।
गायत्री परिवार के लोगों ने रथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति और सद्भावना का संदेश दिया।इस दौरान कस्बे के प्रमुख गायत्री परिजन दीपक गुप्ता,शिव शंकर गुप्ता, मंगू लाल, सुरेश बाजपेई, चंद्र भूषण बाजपेई,संजीत गुप्ता,नरेश चंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सहित तमाम गायत्री परिजन मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
