रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन पर धार्मिक कार्यक्रम

— हनुमान सेतु पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-07-10 at 7.05.31 PM

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा शहर भर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
मुख्य कार्यक्रम हनुमान सेतु पार्किंग स्थल पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ के रूप में आयोजित हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने श्रीराम दरबार एवं हनुमान महाराज की पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निरंतर उत्पीड़न से बिजली कर्मियों में गहरा असंतोष: संघर्ष समिति  ये खबर भी पढ़े : निरंतर उत्पीड़न से बिजली कर्मियों में गहरा असंतोष: संघर्ष समिति

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सुभाष अग्रवाल, अजय अरोड़ा, बृज किशोर द्विवेदी, साधना वर्मा, माधुरी शुक्ला, ओम प्रकाश धानुक, डॉ. विवेक, राम रतन मौर्य एवं रामचंद्र चौरसिया को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह का सार्वजनिक जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा को सशक्त बनाने के साथ ही लखनऊ के विकास को नई गति प्रदान की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि पूजनीय अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ के विकास का जो सपना देखा था, उसे राजनाथ सिंह निरंतर साकार करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा और संगठन के क्षेत्र में जो पौधा रोपा था, वह आज विशाल वटवृक्ष बन करके साकार हो रहा है। उनके नेतृत्व और प्रयासों से लखनऊ में विश्वस्तरीय योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिली है। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि उन्हें राजनाथ सिंह के साथ लंबे समय तक कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनका व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि राजनाथ सिंह लखनऊ के विकास, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनकल्याण के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं। उनके जन्मदिन पर लखनऊ महानगर द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की जा रही है।

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम

बुद्धेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपविजेता अंजनी कुमार द्वारा बुद्धेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महानगर महामंत्री सत्येंद्र सिंह, विमल चौधरी, रामशंकर राजपूत, धर्मेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

रामचंद्र प्रधान के आवास पर सुंदरकांड
विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने श्री हनुमान जी महाराज के चरणों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।

आदर्श कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य
आदर्श कुष्ठ आश्रम में सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ भोजन वितरण किया गया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’, नानक चंद लखवानी, संयुक्ता भाटिया, सत्यबीर सिंह राजू एवं राजेंद्र सिंह बग्गा ने आश्रमवासियों को भोजन कराया।

गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास
सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा साहिब, नाका हिंडोला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए अरदास कराई गई। इस अवसर पर सरदार दिलप्रीत सिंह विर्क, सरदार रणवीर सिंह कलसी, सरदार जसकरण सिंह कोहल, सरदार कुलबीर सिंह सोढ़ी, सरदार जसपाल सिंह एवं सरदार लखविंदर पाल सिंह उपस्थित रहे फिर संस्कृत महाविद्यालय में आशीर्वाद मंत्र शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय, लालकुआं में बटुकों के साथ आशीर्वाद मंत्रों का उच्चारण कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन
ओबीसी मोर्चा द्वारा पुराने हैदरगंज स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, मेवा भगत में भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणेश वर्मा, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किए गए। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री टिंकू सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि एवं अन्य पदाधिकारियों ने मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मदरसे में विशेष दुआ
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष शादाब आलम के नेतृत्व में मदरसा सत्तारिया रिजविया, मछली मोहाल कैंट रोड में बच्चों के साथ विशेष दुआ की गई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। बच्चों के बीच मिठाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर इमाम अफरोज आलम, मौलाना कसीसुल वारसी, सलीम आजाद मक्की, माजिन रसूल, मोहम्मद नदीम एवं मोहम्मद सलमान हाशमी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन