अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, जून में 62 वाहनों पर कार्रवाई,18.95 लाख रुपये राजस्व वसूला

एम-चेक ऐप से 300 वाहनों की जांच,डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में खनन विभाग की सख्त कार्रवाई

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,10 जुलाई(तरुणमित्र)। डीएम अंजनी कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग का अभियान लगातार जारी है। माह जून 2026 में एम-चेक ऐप के माध्यम से करीब 300 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए 62 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 18.95 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।
 
खनन विभाग के अनुसार गत वर्ष जून 2025 तक 78 वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून 2026 तक कुल 110 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 38.70 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
 
खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में साधारण बालू या मिट्टी का अवैध खनन अथवा परिवहन न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन या परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन,चालक,वाहन स्वामी एवं भू-स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...