25 हजार रुपये का इनामी पॉक्सो आरोपी चंदन चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,10 जुलाई(तरुणमित्र)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चंदन चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
 
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चंदन चौकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए थाना चंदन चौकी पर पंजीकृत मु.अ.सं. 06/2026, धारा 74, 75(1), 115(2) बीएनएस एवं 9(सी)/10 पॉक्सो एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील कुमार सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह, निवासी ग्राम अमरगढ़, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलन्दशहर (हाल पता- राधा कृष्ण इन्क्लेव, आकाश नगर,थाना मसूरी,कमिश्नरेट गाजियाबाद) के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार,कांस्टेबल चकित कुमार तथा कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...