दस्तक अभियान का पूर्ण बहिष्कार करेंगी आशा कार्यकत्रियां
— कार्य बहिष्कार व लंबित मांगों के संबंध में भेजा पत्र
लखनऊ। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति ' के आह्वान पर सभी जिलों की आशा एवं आशा संगिनी बहनों द्वारा आगामी जुलाई माह के दस्तक अभियान का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में संगठन द्वारा बीस जून को ही पूर्व सूचना पत्र प्रेषित किया जा चुका है। आगामी दस तारीख से प्रत्येक जिले से कार्य बहिष्कार का औपचारिक पत्र विभाग को सौंपा जा रहा है। अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने कहा कि धरातल पर कड़ा परिश्रम करने के बावजूद आशा एवं आशा संगिनी बहनों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 का पूर्ण बकाया मानदेय भुगतान अभी तक अप्राप्त है, जिसका संपूर्ण भुगतान तुरंत किया जाए। , अभियान प्रोत्साहन राशि में वृद्धि दस्तक अभियान के अंतर्गत दी जाने वाली वर्तमान राशि दो सौ को बढ़ाकर आशा एवं आशा संगिनी दोनों के लिए दो हजार प्रति अभियान किया जाए। , भक्तों का एकीकरण एवं संशोधन दस्तक अभियान के अंतर्गत मलेरिया, टीबी तथा विभिन्न अन्य कार्यों के लिए मिलने वाली छोटी-छोटी प्रोत्साहन राशियों को तुरंत बंद किया जाए, और इसके स्थान पर आशा एवं आशा संगिनी बहनों को एकमुश्त दो हजार की सम्मानजनक राशि देने का संशोधन किया जाए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
