हरमनप्रीत  9000 रन बनाने वाली बनीं तीसरी भारतीय

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हरमनप्रीत कौर : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। अब वह मिताली राज और स्मृति मंधाना के बाद यह रिकॉर्ड बनाने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। हरमन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया, जिसे छूना हर क्रिकेटर का सपना होता है।

13 रन बनाते ही हरमनप्रीत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
दुनिया की सबसे महान महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक, हरमनप्रीत कौर को इस मैच से पहले अपने 9000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए सिर्फ 13 रनों की जरूरत थी। मैच के 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जैसे ही उन्होंने अपना 13वां रन बनाया उन्होंने इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत ने इस मैच में 58 रनों की शानदार पारी खेली और महिला क्रिकेट के इतिहास में अपने 9000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान ये खबर भी पढ़े : अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

मंधाना और मिताली राज वाले क्लब में शामिल हुआ हरमनप्रीत का नाम
अब वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली भारत की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, उन्होंने अपने करियर में 10,868 रन बनाए थे। वहीं स्मृति मंधाना के नाम अब तक 10,667 रन हैं। अब हरमनप्रीत कौर भी तीसरी भारतीय बल्लेबाज के रूप में 9000 रनों के इस खास क्लब में शामिल हो गई हैं।

हरमनप्रीत कौर और मंधाना के बीच हुई अच्छी साझेदारी
हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 7 बेहतरीन चौके भी जड़े। इस मैच में जब भारतीय टीम संकट में थी, तब कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने मिलकर पारी को संभाला। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने चौथे विकेट के लिए 155 गेंदों पर 89 रनों की बेहद जरूरी पार्टनरशिप की। मंधाना ने भी दूसरी तरफ से शानदार खेल दिखाया और 108 गेंदों में 83 रनों की तेज पारी खेली। इन दोनों की अच्छी बैटिंग की वजह से भारतीय टीम ने मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 285 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नेपाल सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, पूर्व न्यायाधीशों की संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक लगाई। पूर्व न्यायाधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों को राहत। अंतिम निर्णय तक संपत्ति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, पूर्व न्यायाधीशों की संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक

भारत-न्यूज़ीलैंड ने 'रोडमैप 2030' को दी मंजूरी, व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य

'रोडमैप टू 2030' को दोनों प्रधानमंत्रियों की मंजूरी। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य।...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूज़ीलैंड ने 'रोडमैप 2030' को दी मंजूरी, व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य

बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन...
राज्य  बिहार 
बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिला नया आयाम, रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

भारत और न्यूजीलैंड ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। व्यापार, रक्षा, शिक्षा, खेल और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर सहमति।...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिला नया आयाम, रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस