भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिला नया आयाम, रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • भारत और न्यूजीलैंड ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।
  • व्यापार, रक्षा, शिक्षा, खेल और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर सहमति।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर।

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नयन करने का फैसला किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वार्ता के बाद साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और लक्सन के बीच सार्थक वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं वाणिज्य, रक्षा एवं सुरक्षा, शिक्षा, खेल, संस्कृति तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दोनों नेताओं ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।

वार्ता के बाद रक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, खेल और पशुपालन सहित कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों तथा सहयोग संबंधी व्यवस्थाओं का आदान-प्रदान हुआ।

वहीं, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में अपने शुरुआती वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश अब अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के सूत्र में बांधने जा रहे हैं।

नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि ये खबर भी पढ़े : नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि दोनों देशों को अधिक ऊर्जा और विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई गति प्रदान करेगी।

भारत और न्यूजीलैंड के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी शुरुआत के बाद इतने कम समय में इसे लागू करने की दिशा में जिस गति से कार्य हुआ है, वह असाधारण है और संभवतः दुनिया में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में दोनों देशों की दृढ़ आस्था उन्हें स्वाभाविक साझेदार बनाती है। इसी साझा दृष्टिकोण के आधार पर दोनों देश वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दो समुद्री देशों के रूप में भारत और न्यूजीलैंड का घनिष्ठ सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र को नई शक्ति देगा तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के आत्मीय स्वागत और एयरपोर्ट पर स्वयं उपस्थित होकर उनका अभिनंदन करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने न्यूजीलैंड के लोगों द्वारा भारत के प्रति प्रदर्शित स्नेह को भावुक करने वाला बताते हुए इसे दोनों देशों की गहरी मित्रता का प्रतीक बताया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

रायनएयर की बोइंग 737 फ्लाइट एफआर1879 में तकनीकी समस्या आई। विमान थेसालोनिकी (ग्रीस) से मेमिंगेन (जर्मनी) जा रहा था। खिड़की...
अंतर्राष्ट्रीय 
उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

अमेरिका ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग की। जहाजों पर हमला या टोल न लगाने की सार्वजनिक घोषणा...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

लंबे समय से अलग रह रहे थे पति-पत्नी। बाजार में महिला पर अचानक हमला। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को...
पश्चिम बंगाल 
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का आरोप। स्वास्थ्य विभाग ने पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा।...
पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन की आशंका। नदी-नालों का जलस्तर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस