मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का आरोप।
  • स्वास्थ्य विभाग ने पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा।
  • मरीज की हालत फिलहाल स्थिर, उपचार जारी।

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक रोगी को कथित रूप से अवधि समाप्त (एक्सपायरी) सलाइन चढ़ाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज करते हुए पांच कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले को लेकर राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों में दवा प्रबंधन व्यवस्था पर प्रश्न उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेदिनीपुर शहर के विद्यासागर पल्ली निवासी मानसी दे गत पांच जून से विभिन्न शारीरिक समस्याओं के कारण मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं।

एनसीपीआई के 17 सांसद अगले महीने BJP में हो सकते हैं शामिल: बसुनिया ये खबर भी पढ़े : एनसीपीआई के 17 सांसद अगले महीने BJP में हो सकते हैं शामिल: बसुनिया

उनका उपचार अस्पताल के नये भवन स्थित महिला वार्ड में चल रहा था। उनके पुत्र विश्वजीत दे ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह अपनी मां से मिलने के दौरान उन्होंने देखा कि उनकी मां की तबीयत बिगड़ रही है और सीने में घबराहट हो रही है।

इसके बाद उन्होंने सलाइन की बोतल की जांच की, जिसमें मार्च 2026 में उसकी अवधि समाप्त होने की तिथि अंकित थी आरोप है कि वही अवधि समाप्त सलाइन रोगिणी को चढ़ाई जा रही थी।

मामले की जानकारी तत्काल अस्पताल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद रोगिणी को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में रोगियों और उनके परिजनों के बीच चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया।

मामले पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. इंद्रनील सेन ने स्वीकार किया कि अवधि समाप्त सलाइन लगाए जाने की बात सामने आई थी।

हालांकि उन्होंने कहा कि सलाइन शुरू करने के कुछ समय बाद ही मामला पकड़ में आ गया और उसे तत्काल हटा दिया गया। उनके अनुसार रोगिणी की स्थिति फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य भवन से एक प्रतिनिधि दल तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अस्पताल पहुंचकर विस्तृत जांच की।

जांच दल ने सीसीयू में भर्ती रोगिणी और उनके पुत्र से बातचीत की। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर कक्ष में सलाइन के भंडारण, आपूर्ति व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई।

जांचकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन, नर्सिंग अधीक्षक, संबंधित महिला वार्ड में कार्यरत नर्सों तथा उपचाररत चिकित्सक के बयान भी दर्ज किए।

घटना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के बाद एक प्रारंभिक प्रतिवेदन तैयार कर स्वास्थ्य मंत्री तथा स्वास्थ्य भवन को सौंप दिया गया है। अंतिम जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार रात इस मामले में पांच कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि घटना के पीछे किसी स्तर पर लापरवाही, निगरानी में कमी अथवा प्रशासनिक त्रुटि तो नहीं हुई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

खड़गपुर। कांथी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के आगामी प्रतिनिधि चुनाव को लेकर मंगलवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया...
पश्चिम बंगाल 
सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लखनऊ में बड़ा हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक से टकराई रोडवेज बस

18 यात्रियों को लेकर आलमबाग से फतेहपुर के लिए निकली थी बस लखनऊ। राजधानी के आलमबाग बस अड्डे से फतेहपुर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बड़ा हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक से टकराई रोडवेज बस

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत