हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सिलीगुड़ी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जसंदीप सिंह, करण कौशल और आशीष सिंह के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बागडोगरा थाना पुलिस और सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से गिरफ्तार किया।

बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश ये खबर भी पढ़े : बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश

पुलिस का दावा है कि आरोपित बागडोगरा के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थे। सोमवार को हरियाणा पुलिस ने तीनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हरियाणा रवाना हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना 14 सितंबर की रात कुरुक्षेत्र में हुई थी। गाड़ी साइड करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान कुछ युवकों ने लाठी और तलवार से गुरप्रीत सिंह और उनके रिश्तेदार गगनदीप सिंह पर हमला कर दिया था।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। हमले में घायल दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन ही गुरप्रीत सिंह का जन्मदिन था।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मृतक के परिवार की ओर से पिहोवा थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से तीनों आरोपित फरार थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर बागडोगरा थाना पुलिस और एसओजी ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित पहले भूटान में रहे थे और बाद में सिलीगुड़ी के एक गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए थे। वहां से वे बागडोगरा के रास्ते नेपाल जाने की तैयारी में थे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...