नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में जनपद गौतम बुद्ध नगर की त्वरित न्यायालय द्वितीय सतेंद्र सिंह की अदालत ने मृतक की पत्नी आरोपी पूजा निवासी हमीरपुर और उसके प्रेमी प्रहलाद निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश को साेमवार की शाम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

दवा के साइड इफेक्ट पहले से लिखे मिलते :सुनील यादव  ये खबर भी पढ़े : दवा के साइड इफेक्ट पहले से लिखे मिलते :सुनील यादव

जुर्माने से 35 हजार रुपये की रकम मृतक के बच्चों को दी जाएगी। आरोपियों ने अवैध संबंध का विरोध करने पर कैंची से वार कर केयरटेकर की निर्मम हत्या की थी।

एडीजीसी अपराध शिल्पी भदौरिया ने अदालत ने बताया कि वादी सत्येन्द्र कुमार शर्मा की तहरीर पर पूजा एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना बीटा-2 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि महेश कुमार (45) अपनी पत्नी पूजा और तीन बच्चों के साथ गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय में रहता था। महेश को शौचालय की देखरेख के लिए रखा गया था।

1 जुलाई 2024 को महेश शौचालय की छत पर मृत अवस्था में पाया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका हुई थी कि महेश की पत्नी पूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की और इसके बाद वह फरार हो गई।

इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रहलाद को पूजा के साथ इस हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोपी प्रहलाद ने सह-आरोपी मृतक की पत्नी पूजा के साथ मिलकर कैंची से मृतक के गले पर वार कर उसकी हत्या की थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जिनका विरोध करने के कारण महेश की हत्या की गई थी।

घटना में प्रयुक्त कैंची की बरामदगी गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से हुई थी। आरोपी प्रहलाद ने ही केयटेकर की हत्या की थी। पूजा ने प्रहलाद के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है।

आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी के बीच बने अवैध संबंधों का विरोध करने के कारण ही महेश की हत्या की गई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान