जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने महेश बबेरवाल (24) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी फर्जी कॉल, एसएमएस, ओटीपी और फिशिंग लिंक के जरिए लोगों से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी की रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर करवाता था। बाद में रकम नकद निकालकर खर्च कर दी जाती थी।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि राज्य में साइबर अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध बैंक खातों व हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष ‘म्यूल हंटर’ अभियान चलाया जा रहा है।

ग्वालियर में 100 करोड़ का साइबर फ्रॉड, पांच आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : ग्वालियर में 100 करोड़ का साइबर फ्रॉड, पांच आरोपी गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत माणकचौक थानाधिकारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की।

म्यूल खाते में सीधे आती थी ठगी की रकम
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को माणकचौक थाने में प्रकरण दर्ज हुआ। जांच में सामने आया कि जौहरी बाजार स्थित पीएनबी शाखा का खाता संख्या 3553000100254077, खाताधारक महेश बबेरवाल, साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हो रहा था।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जांच के दौरान इस खाते के खिलाफ राजस्थान, बिहार और गुजरात से संबंधित चार साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं।

इन मामलों में ठगी की रकम पहली लेयर में सीधे इसी खाते में जमा कराई गई थी। इसके बाद रकम नकद निकालने या दूसरे खातों में ट्रांसफर करने की बात सामने आई।

48 घंटे तक तकनीकी निगरानी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त माणकचौक पीयूष कविया के निर्देशन में पुलिस टीम ने बैंक खाते का स्टेटमेंट और केवाईसी दस्तावेज हासिल किए।

इनका राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के डेटा से मिलान किया गया। इससे संदिग्ध खाते के लेन-देन और साइबर शिकायतों के बीच संबंध सामने आया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने केवाईसी में दर्ज पता और मोबाइल नंबर बदल दिए थे तथा पुराने नंबर बंद कर दिए थे। टीम ने नए डिजिटल फुटप्रिंट, नेटवर्क गतिविधियों, आईपी और टावर लोकेशन का विश्लेषण किया।

तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी के नए मोबाइल नंबर और वर्तमान लोकेशन की पहचान की गई। इसके बाद करीब 48 घंटे तक लगातार तकनीकी निगरानी रखकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गोपनीय जानकारी जुटाकर करते थे ठगी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गिरोह लोगों के नाम-पते और अन्य गोपनीय जानकारी जुटाकर फर्जी कॉल, एसएमएस, ओटीपी और लुभावने फिशिंग लिंक भेजता था।

झांसे में लेने के बाद पीड़ितों से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी की रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। रकम मिलते ही उसे नकद निकालकर ऐशो-आराम और मौज-मस्ती में खर्च किया जाता था।

पुलिस से बचने और पहचान छिपाने के लिए गिरोह के सदस्य लगातार सिम कार्ड बदलते थे। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस को उसके जरिए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों और कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान