राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू, बारिश का दौर हुआ कमजोर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून की विदाई का चरण शुरू होते ही बारिश का दौर लगातार कमजोर पड़ने लगा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, जबकि उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर सहित कुछ इलाकों में दोपहर बाद बादल छाने के साथ हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के केवल चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान राज्य में मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।

पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों तथा उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। चित्तौड़गढ़ के कपासन में सबसे अधिक 13 मिलीमीटर बारिश हुई।

यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश ये खबर भी पढ़े : यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

डूंगला में 3, भरतपुर के भुसावर में 3, उदयपुर के भींडर में 5, कानोड़ में 4, जोधपुर में 4.5 तथा बारां के शाहबाद में 8 मिलीमीटर बारिश मापी गई।

बारिश कमजोर पड़ने के साथ प्रदेश में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

बाड़मेर में भी अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री मापा गया। वहीं जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश इलाकों में दिनभर तेज धूप रही और तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।

मानसून की विदाई के साथ अब प्रदेश में आसमान साफ रहने और बारिश की गतिविधियां सीमित होने के आसार हैं। इस वर्ष मानसून के कमजोर रहने के कारण सितंबर के अंतिम दौर में भी कई इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान