यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश
प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के आसार हैं। ऐसा बुधवार सुबह मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र की ओर से जारी तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़ और अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी और बाराबंकी सहित आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमा में प्रयागराज और आसपास के कई जिलों को बारिश वाले क्षेत्र में संभावना है।
चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
विशेषकर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान लोगों को अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। किसान फसलों की स्थिति और खेतों में जल निकासी का भी ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण आने वाले समय में प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
इन जिलों में विशेष नजर: सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी और आसपास के क्षेत्र में बारिश की संभावना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
