चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

-राजस्व लक्ष्य पूरा करने में उड़ गई नियमों की धज्जियां 

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब 
पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी  
मलिहाबाद में नियम विपरीत ओवरचार्जिंग पर शराबी ने कर दी थी हत्या  

लखनऊ। यूपी में सूबे के मुखिया सीएम योगी जिस राजधानी में बैठते हैं,उसमे ही आबकारी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आबकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए अफसरों ने भी खुली छूट दे रखी है। वहीं,नियमों के विपरीत शराब की बिक्री के लिए अनुज्ञापियों ने आबकारी के अफसरों को चांदी के जूतों से किनारे कर दिया है। यही कारण है कि अधिक शिकायत के बावजूद आबकारी अफसर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। आबकारी निरीक्षक से लेकर शीर्ष में बैठे अधिकारी तक भ्र्ष्ट हो गए हैं। 

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक़ राजधानी लखनऊ में आबकारी को 12 सेक्टर और तीन जोनो में बांटा गया है। इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री के लिए आबकारी निरीक्षक भी तैनात किये गए हैं। कुछ क्षेत्रों को छोड़ दें तो अन्य सेक्टरों में आबकारी निरीक्षक फील्ड पर ही नहीं दिखते हैं। ऐसे में चर्चा है कि आबकारी के दीवान और सिपाही ही पूरा काम काज संभालते हैं।

कई इलाकों में महिला निरीक्षकों की तैनाती अब सवालों के घेरे में आ गई है। चर्चा है कि शाम ढलने के बाद खुले यह महिला निरीक्षक क्षेत्र में नहीं निकलती यही कारण है कि खुले में शराब पीने और नियम विपरीत शराब बेचने की घटनाये तेजी से बढ़ रही हैं। सेक्टर 1 के हजरतगंज में खुले में शराब पीने के कई मामले सामने आये हैं। वहीं इससे सटे सेक्टर आठ के नावल्टी चौराहे पर ट्रैफिक बूथ के सामने लोगों को खुले में शराब पीते अक्सर देखा जाता है।

सेक्टर 10 के चौक इलाके में शराबियों का दिन रत जमावड़ा रहता है। सेक्टर तीन में रात दस बजे से लेकर सुबह दस बजे तक शराब की बिक्री नियमों को तोड़कर की जाती है। सेक्टर दो के विकासनगर में खुर्रम नगर चौरहे पर नियमों के विपरीत शराब बेचने के वीडियो भी सामने आते रहते हैं। आबकारी ज़ोन तीन के मलिहाबाद इलाके में बीते दिनों नियम विपरीत शराब को ओवरचार्जिंग कर बेचने के विवाद में सेल्समैन की हत्या कर दी गई थी।

ऐसे ही कई इलाकों में नियमों के विपरीत शराब बेचने के मामले सामने आते रहते हैं। इनसे जुडी आईजीआरएस शिकायतों पर अपर आयुक्त आबकारी पर भी मामले में लीपापोती के आरोप लगे हैं।         

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ से पोषण अभियान की शुरुआत

भोपाल । मध्य प्रदेश में आज (बुधवार) से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की शुरुआत की जा रही है। ‘हमारी आंगनवाड़ी,...
मध्य प्रदेश 
‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ से पोषण अभियान की शुरुआत

मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

भोपाल । मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा...
मध्य प्रदेश 
मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

उत्तर प्रदेश

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की