राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
अंबेडकरनगर में जिला मुख्यालय पर निकाला विरोध मार्च, कांग्रेस नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी, अंबेडकर नगर द्वारा आज राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफ आई आर के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं मार्च आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने इस दौरान संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लेते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विरुद्ध है। भाजपा सरकार विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। कांग्रेस पार्टी किसी भी दमनकारी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी।
पूर्व प्रदेश सचिव एवं जनपद सुल्तानपुर के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अनीस खान ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं ।उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक पाठक, पीसीसी सदस्य एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू,कुलदीप उपाध्याय, डॉ. सतीश चंद्र प्रजापति, दीपक मिश्रा, राजीव गुप्ता, निमतुल्लाह, जियाउद्दीन अंसारी, अमित कुमार, संजय यादव, रितेश त्रिपाठी, दीपक वर्मा, नंदकुमार गुप्ता दद्दू, विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद रईस एवं बबलू के नेतृत्व में मुस्तफा मौलाना, महफूज, महफूजुर रहमान, प्रवेश किरमानी, गुड्डू, जावेद, नवीन, शमशाद, अकमल, नफीस, अकबर आलम, मोहम्मद सद्दाम, इश्तियाक अहमद, राम बचन, गिरीश पांडे, हरिओम, मुश्ताक, लियाकत अली, अजीम, राजू, शिवपूजन, कमलेश यादव, तरन्न, शाहबानो सहित करीब सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इन साथियों के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
