विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

योगी बोले- साक्षरता सशक्तीकरण और नए अवसरों की कुंजी, शिक्षा की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "'विश्व साक्षरता दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सशक्तीकरण, गरिमापूर्ण जीवन और नए अवसरों के द्वार भी खोलती है। आइए, शिक्षा के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु हम सभी संकल्पित हों।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "ज्ञान और शिक्षा ही सशक्त एवं समृद्ध समाज की नींव हैं। आइए, साक्षरता के महत्व को समझते हुए हर व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लें। विश्व साक्षरता दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

बाल कल्याण समिति की बैठक में बाल सुरक्षा व नशे से बचाव पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : बाल कल्याण समिति की बैठक में बाल सुरक्षा व नशे से बचाव पर चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को विश्व साक्षरता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शिक्षा ज्ञान का वह दीपक है जो हर व्यक्ति के जीवन में अंधकार रूपी अज्ञान को मिटाता है। यह हम सभी के समेकित प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि शिक्षा की यह ज्योति प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और साक्षरता के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर भी सभी को उपलब्ध हों।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साक्षरता केवल ज्ञान का प्रकाश नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सशक्त समाज की नींव है। आइए, इस अवसर पर संकल्प लें कि शिक्षा और साक्षरता की रोशनी समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे तथा एक शिक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान नहीं, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है। 'अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस' के अवसर पर आइए, हम सब मिलकर समाज से निरक्षरता के अंधकार को मिटाने और हर नागरिक तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लें। एक शिक्षित नागरिक, सशक्त राज्य और समर्थ राष्ट्र की पहचान है।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "समस्त देश और प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! साक्षरता वह दिव्य अस्त्र है जो मनुष्य को सामाजिक विषमता और अज्ञानता की बेड़ियों से मुक्त कराता है। जब ज्ञान का दीप हर घर में प्रज्वलित होगा, तभी एक समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा। आइए, इस अवसर पर एक ऐसे समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें जहां हर नागरिक शिक्षा के प्रकाश से देदीप्यमान हो।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "एक शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखता है। विकास की पहली सीढ़ी शिक्षा है और साक्षरता ही उस परिवर्तन का मजबूत आधार है। आइए, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि स्वयं पढ़ेंगे, दूसरों को पढ़ाएंगे और शिक्षा की ज्योति को घर-घर तक पहुंचाएंगे।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, "‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ का यह अवसर हम सभी को समाज में ज्ञान की अलख जगाने की प्रेरणा देता है। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव रखती है। साक्षरता आत्मविश्वास, जागरूकता व सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करती है। आइए, हम सभी मिलकर शिक्षा के प्रकाश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने और साक्षर, शिक्षित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।"

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

फ्रांस में मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे BAPS के प्रतिनिधिमंडल ने कथित तौर पर ऐसा दौरा आयोजित करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

नई दिल्ली। सांप के काटने से हुई मौतों के दो अलग-अलग मामलों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख...
राष्ट्रीय  राज्य 
सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं