सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

सभी राज्यों में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। सांप के काटने से हुई मौतों के दो अलग-अलग मामलों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग के प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली बेंच ने इन मामलों का संज्ञान लेते हुए सांप के काटने की रोकथाम और इलाज की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।  

बेंच ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि दूर-दराज और सांप के काटने की घटनाओं वाले क्षेत्रों में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को बिना किसी देरी के समय पर जीवनरक्षक इलाज मिल सके।

बांदा में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : बांदा में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह भी कहा गया है कि वे हाई-रिस्क क्षेत्रों की पहचान करें, सांप काटने की घटनाओं का डेटा तैयार करें और ऐसे क्षेत्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य और आपातकालीन सुविधाएं सुनिश्चित करें।

बेंच ने आश्रम शाला आदिवासी और अन्य आवासीय छात्रावासों, खासकर दूर-दराज और जंगल क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जरूरत पर भी जोर दिया है। ऐसे छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के लिए पर्याप्त बेड/खाट, वार्डन और स्टाफ, सुरक्षित सोने की व्यवस्था, कैंपस की सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता तक तुरंत पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए। आयोग ने ये निर्देश दो अलग-अलग मामलों का संज्ञान लेते हुए जारी किए हैं।

पहला मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आदिवासी आवासीय स्कूल के छात्रावास में सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत से जुड़ा है, जहां छात्रावास के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।

दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सांप के काटने के एक पीड़ित की मौत से जुड़ा है, जहां आरोप है कि इलाज के लिए एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराने में देरी हुई। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से तय समय के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

फ्रांस में मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे BAPS के प्रतिनिधिमंडल ने कथित तौर पर ऐसा दौरा आयोजित करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

नई दिल्ली। सांप के काटने से हुई मौतों के दो अलग-अलग मामलों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख...
राष्ट्रीय  राज्य 
सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं