हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही, जबकि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 12 सितंबर तक मानसून के धीमे रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

वहीं, 13 और 14 सितंबर को मानसून के फिर सक्रिय होने तथा बारिश में तेजी आने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है।

बीते 24 घंटे में सिरमौर-मंडी में ज्यादा बारिश
इस बीच, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सिरमौर के जट्टों बैराज में सबसे अधिक 56.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

सिरमौर के ही पच्छाद में 48.2 मिलीमीटर, मंडी के मुरारी देवी में 46 मिलीमीटर और सिरमौर के धौलाकुआं में 33.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

शिमला जिले के कोटखाई में 19.3 मिलीमीटर, शिमला में 3.8 मिलीमीटर, किन्नौर के कल्पा में 2.8 मिलीमीटर, कांगड़ा में 2.6 मिलीमीटर, सराहन में 2.3 मिलीमीटर और कुल्लू के मनाली में 2 मिलीमीटर बारिश हुई।

इस दौरान कांगड़ा, सुंदरनगर और मुरारी देवी में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान भी दर्ज किया गया।

भूस्खलन से 67 सड़कें अभी भी बंद
हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश और भूस्खलन का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक मंगलवार सुबह तक प्रदेश में भूस्खलन के कारण 67 सड़कें अवरुद्ध थीं।

इनमें मंडी में 33, कुल्लू में 11, कांगड़ा में 10 और सिरमौर में छह सड़कें शामिल हैं। शिमला जिले के रामपुर में दो बिजली ट्रांसफार्मर और दो पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।

मानसून में 283 लोगों की मौत
सरकारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 283 लोगों की मौत हुई है, जबकि 505 लोग घायल हुए हैं।

तीन लोग अभी भी लापता हैं। मृतकों में 169 की जान सड़क हादसों में गई, जबकि 114 लोगों की मौत भूस्खलन, अचानक आई बाढ़, पानी में बहने, फिसलने, पहाड़ी से गिरने और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में हुई है।

मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में 467 मवेशियों की भी मौत हुई है। प्रदेश में 123 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 495 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 17 दुकानें और 462 पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सरकारी आकलन के मुताबिक मानसून के दौरान प्रदेश को अब तक करीब 1,423 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग को हुआ करीब 1,131 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

घरों में रखी मशीनें डूबी, लाखों रुपये के ऑर्डर कैंसिल भागलपुर। जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल...
बिहार 
बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की...
राष्ट्रीय 
डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं