प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम और हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

यह पूर्वानुमान मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केन्द्र ने चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचनाओं के आधार पर उत्तर प्रदेश को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय ने इस मौसमी बदलाव पर कहा कि वर्तमान में मानसून की विदाई से ठीक पहले स्थानीय चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और वायुमंडल में अत्यधिक नमी के कारण अचानक मौसम बदला है।

अंबेडकरनगर में अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मध्य, पूर्वी और तराई वाले जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। कानपुर सहित कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

ऐसे में किसान भाई खेतों में कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं और आम नागरिक खराब मौसम में ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में जाने से बचें।"

मौसम विभाग ने राज्य के जिलों को चेतावनी के आधार पर दो मुख्य सूचियों में वर्गीकृत किया है। मध्यम से तेज बारिश और बिजली का अलर्ट प्रदेश के गाज़ीपुर, बलिया, मऊ, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत सहित 11 जिलों और उनके आसपास के इलाकों में मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मीरजापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रवि दास नगर (भदोही), वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, हाथरस, मथुरा.

आज़मगढ़, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बरेली, अलीगढ़.

बदायूं, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर , कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्भी, महोबा, झांसी, ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया.

कासगंज, एटा, मुरादाबाद, जेपी नगर, रामपुर, संभल, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित आस पास के जनपदों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

घरों में रखी मशीनें डूबी, लाखों रुपये के ऑर्डर कैंसिल भागलपुर। जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल...
बिहार 
बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की...
राष्ट्रीय 
डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं