सेंसेक्स-निफ्टी में बिकवाली का दबाव, दोनों सूचकांक लाल निशान में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई।

सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद, निवेशकों को 41 हजार करोड़ की चपत ये खबर भी पढ़े : सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद, निवेशकों को 41 हजार करोड़ की चपत

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.53 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 162.53 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूट कर 75,970.28 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवाली के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 76,012.11 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि खरीदारी का यह दौर टिकाऊ नहीं हो सका। थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति कमजोर होती चली गई।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण सेंसेक्स गिर कर 75,714.61 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर लगाया, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 401.98 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,730.83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 36.05 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसल कर 23,743.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 15 अंक की रिकवरी कर 23,758.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण निफ्टी लुढ़कते हुए 23,664.70 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 107.45 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,671.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,922 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,375 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,547 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी लाइफ, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एटरनल और कोल इंडिया के शेयर 2.10 प्रतिशत से लेकर 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट लिमिटेड, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयर 1.39 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 382.62 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,132.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 118.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,779.15 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

फ्रांस में मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे BAPS के प्रतिनिधिमंडल ने कथित तौर पर ऐसा दौरा आयोजित करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

नई दिल्ली। सांप के काटने से हुई मौतों के दो अलग-अलग मामलों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख...
राष्ट्रीय  राज्य 
सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं