सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद, निवेशकों को 41 हजार करोड़ की चपत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। लगातार चार कारोबारी दिन से गिरावट का सामना कर रहे घरेलू शेयर बाजार के लिए जन्माष्टमी का दिन राहत वाला दिन रहा।

दिन के दूसरे सत्र में जम कर मुनाफा वसूली होने के बावजूद शेयर बाजार आज मजबूती के साथ के कारोबार का अंत करने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी।

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आ गई।

हालांकि, दिन के दूसरे सत्र में बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से ये दोनों सूचकांक ऊपरी स्तर से लुढ़क गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

बाजार की मजबूती के बावजूद मिडकैप शेयरों की बिकवाली के कारण निवेशकों को आज करीब 41 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

बीएसई का सेंसेक्स आज 504.16 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,657.02 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में बिकवाली के दबाव की वजह से इस सूचकांक की स्थिति थोड़ी कमजोर पड़ी, लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई।

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर पहले सेंसेक्स 730.28 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की छलांग लगा कर 76,883.14 अंक के स्तर पर आ गया।

हालांकि, दिन के दूसरे सत्र में यह सूचकांक अपनी मजबूती बरकरार नहीं रख सका। बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल कमजोर पड़ने लगी।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री की वजह से सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 367.71 अंक फिसल कर 362.57 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,515.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 37.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत उछल कर 23,910.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक बिकवाली का दबाव बना रहा, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी।

लिवाली के सपोर्ट से दोपहर 11:30 के थोड़ी देर बाद निफ्टी 132.30 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,005.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

दिन के दूसरे सत्र के दौरान बाजार में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी कमजोर पड़ने लगी।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 110 अंक टूट कर 23,895.85 अंक के स्तर पर आ गया।

पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 24.25 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 23,897.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों की जम कर खरीदारी होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से बीएसई का मेटल इंडेक्स 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

इसी तरह ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स भी मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, रियल्टी, आईटी और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों की आज लगातार बिकवाली होती रही।

इसके अलावा बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और कैपिटल गुड्स इंडेक्स भी कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा।

निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में मिडकैप शेयरों पर बने दबाव की वजह से स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 40 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 488.31 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया।

पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 488.72 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 41 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान एनएसई में 3,241 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,808 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,433 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर बढ़त के साथ और 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 3.50 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.49 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 2.42 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.50 प्रतिशत और ट्रेंट लिमिटेड 1.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.94 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.55 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.27 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.12 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी