नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी
काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
नेपाली सेना के साथ मिलकर अभियान चला रही भारतीय सुरंग बचाव टीम ने सुरंग के भीतर और गहराई तक खुदाई का काम किया है। इसके साथ ही सुरंग में जमा पानी को बाहर निकालने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।
नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के जरिए अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारतीय सुरंग बचाव टीम नेपाली सेना के साथ समन्वय कर चिलिमे सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। टीम सुरंग के भीतर पानी निकालने के साथ बचाव मार्ग को और गहरा करने में जुटी है।
रेस्क्यू अभियान को गति देने के लिए सुरंग तक भारी मशीनरी और जरूरी उपकरण पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए एक अस्थायी ट्रैक तैयार किया जा रहा है।
ट्रैक बनने के बाद बड़े और भारी उपकरणों को सुरंग के करीब पहुंचाना आसान होगा, जिससे बचाव अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने में मदद मिलेगी।
भारतीय बचाव दल के साथ पहुंचे डॉक्टर भी राहत कार्य में अहम भूमिका निभा रहे हैं। डॉक्टरों ने प्रभावित स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।
इस तरह चिलिमे में जारी अभियान सिर्फ सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने तक सीमित नहीं है। बचाव दल के साथ पहुंचे चिकित्सक प्रभावित समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में जरूरी मानवीय सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।
भारतीय और नेपाली टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। सुरंग के भीतर पानी निकालने और बचाव मार्ग को और आगे बढ़ाने का काम जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
