MP में भारी बारिश का अलर्ट, श्योपुर-शिवपुरी में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का जोर अब पूर्व से खिसककर उत्तरी हिस्से की ओर बढ़ गया है। ग्वालियर-चंबल समेत सागर और उज्जैन संभाग में अगले दो दिन मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है।

शनिवार को श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 17 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के बारिश के आंकड़ों में भी बदलाव आया है।

उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी ये खबर भी पढ़े : उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में सीजन में पहली बार सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हो गई है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 762.7 मिमी यानी करीब 30 इंच पानी बरसा है, जो सामान्य बारिश 816 मिमी यानी 32.1 इंच से 2.1 इंच कम है।

उत्तर में सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश हो सकती है। इनके अलावा ग्वालियर, मुरैना.

भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश का अनुमान है।

भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी.

छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और दमोह में भी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

बाढ़ जैसे हालात में 7 जिलों में स्कूल बंद
बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए 5 सितंबर को सात जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। मुरैना में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

श्योपुर और गुना में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। शिवपुरी में सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

भिंड और ग्वालियर में नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी, जबकि रायसेन में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

6 सितंबर तक सिस्टम का असर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश वाले सिस्टम की सक्रियता 6 सितंबर तक बनी रह सकती है। इसके बाद 7 और 8 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, इंदौर में इस दौरान तेज बारिश की संभावना कम है।

पूर्वी हिस्से में सुधरा बारिश का आंकड़ा
प्रदेश में ओवरऑल सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पश्चिमी हिस्से में यह कमी 15 प्रतिशत है। इसके विपरीत पूर्वी हिस्से का आंकड़ा अब सामान्य से 3 प्रतिशत ऊपर पहुंच गया है।

बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में अभी भी 4 प्रतिशत से 23 प्रतिशत तक बारिश की कमी है।

हालांकि पिछले एक सप्ताह में हुई लगातार बारिश से स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पूर्वी हिस्से के कई जिलों में इसी दौरान बाढ़ जैसे हालात भी बने हैं।

पश्चिमी हिस्से में स्थिति इसके उलट है। आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 5 प्रतिशत से 54 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

वहीं, अनूपपुर, छतरपुर, डिंडौरी, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी