राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इनमें कृष्ण चंद्र ने जैवलिन थ्रो में नया मीट रिकॉर्ड कायम कर स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की।

जैवलिन थ्रो में कृष्ण चंद्र का नया मीट रिकॉर्ड
प्रतियोगिता के मुकाबलों में बॉयज जैवलिन थ्रो स्पर्धा में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी कृष्ण चंद्र ने 79.92 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता का नया मीट रिकॉर्ड भी कायम किया।

कृष्ण चंद्र के शानदार प्रदर्शन से पहले इस स्पर्धा का मीट रिकॉर्ड 77.41 मीटर था, जो रोहित यादव ने वर्ष 2018 में बनाया था। कृष्ण चंद्र ने 79.92 मीटर का प्रदर्शन कर पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

हेप्टाथलॉन में नागर सिंह कनेश ने जीता स्वर्ण
हेप्टाथलॉन स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी नागर सिंह कनेश ने 4812 अंकों के शानदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

नागर सिंह ने स्पर्धा के विभिन्न इवेंट्स में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और मध्य प्रदेश को स्वर्णिम सफलता दिलाई।

1000 मीटर में रंगलाल डोडिया ने जीता कांस्य
वहीं 1000 मीटर स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी रंगलाल डोडिया ने 2 मिनट 26.83 सेकंड के शानदार समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। रंगलाल ने अपनी गति और दमदार प्रदर्शन के साथ स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतने वाले नागर सिंह कनेश, कृष्ण चंद्र एवं रंगलाल डोडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

MP में फिर बदला मौसम, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : MP में फिर बदला मौसम, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और कृष्ण चंद्र द्वारा नया मीट रिकॉर्ड कायम किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

रांची। अपराध नियंत्रण को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने टाइगर मोबाइल के अफसरों और जवानों...
झारखंड 
रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

जींद। गांव लखमीरवाला पाथरी में गुरूवार को घरेलू कहासुनी के चलते बेटे ने अपनी मां की तेजधार हथियार से वार...
हरियाणा 
जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले कोतमा थाना के ग्राम गोडारू में गुरुवार शाम 55 वर्षीय स्वामी सिंह गोंड का...
मध्य प्रदेश 
अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

भोपाल। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स...
खेल 
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 

राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज परिसर के समीप एक चार वर्षीय बालक अपनी मां के साथ जा रहा था। इसी दौरान पीछे...
उत्तर प्रदेश 
घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी, 10 सितंबर तक भेजना होगा प्रत्यावेदन; कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी