कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

शिक्षा में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए हुआ सम्मान; बीएसए ने उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी, सीडीओ और पूरी टीम को दिया

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

FB_IMG_1788454205225कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा को प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तीन सितंबर को मिली इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से जिले के शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। इस सम्मान को कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के बाद बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे कौशाम्बी जनपद के बेसिक शिक्षा परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और टीम भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, नवाचार को बढ़ावा देने और शैक्षिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने में पूरी टीम ने मिलकर काम किया है।

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

उन्होंने इस उपलब्धि में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन, विश्वास, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि अधिकारियों के मार्गदर्शन से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा और संबल मिला। उनके सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को नई दिशा और गति मिली।

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन), शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार तक पहुंचने में पूरी टीम के अथक परिश्रम, सहयोग और विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि वह इस राष्ट्रीय सम्मान को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन तथा पूरी टीम कौशाम्बी के समर्पण, सहयोग और विश्वास को सादर समर्पित करते हैं। उनके मुताबिक, साथियों का विश्वास किसी भी सम्मान से बढ़कर है और यही विश्वास अब शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है।

बीएसए ने कहा कि कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से जिले के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भी उत्साह बढ़ा है। माना जा रहा है कि यह उपलब्धि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और सामूहिक प्रयासों को नई पहचान देने के साथ अन्य शिक्षकों और अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

रांची। अपराध नियंत्रण को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने टाइगर मोबाइल के अफसरों और जवानों...
झारखंड 
रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

जींद। गांव लखमीरवाला पाथरी में गुरूवार को घरेलू कहासुनी के चलते बेटे ने अपनी मां की तेजधार हथियार से वार...
हरियाणा 
जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले कोतमा थाना के ग्राम गोडारू में गुरुवार शाम 55 वर्षीय स्वामी सिंह गोंड का...
मध्य प्रदेश 
अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

भोपाल। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स...
खेल 
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 

राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज परिसर के समीप एक चार वर्षीय बालक अपनी मां के साथ जा रहा था। इसी दौरान पीछे...
उत्तर प्रदेश 
घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी, 10 सितंबर तक भेजना होगा प्रत्यावेदन; कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी