यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी, 10 सितंबर तक भेजना होगा प्रत्यावेदन; कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपीटेट -2026 के घोषित परिणाम से संबंधित अनुतोष अथवा आपत्तियों के लिए अभ्यर्थियों को अब कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन 10 सितंबर 2026 तक आयोग के ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर भेज सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब इस संबंध में कार्यालय में ऑफलाइन प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। परिणाम के संबंध में कुछ अभ्यर्थियों की ओर से आपत्तियां एवं प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए आयोग ने प्रत्यावेदन भेजने के लिए ई-मेल की सुविधा उपलब्ध कराई है।

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग की विज्ञप्ति संख्या 1898/48/(2026)/परीक्षा/2026-27, दिनांक 01 सितंबर 2026 के क्रम में यह व्यवस्था की गई है।

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत ये खबर भी पढ़े : बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

परिणाम के संबंध में अपना अनुतोष प्रस्तुत करने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना प्रत्यावेदन ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने प्रत्यावेदन 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। निर्धारित समयसीमा के बाद प्राप्त होने वाले प्रत्यावेदनों के संबंध में आयोग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया है कि आज से कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इससे अभ्यर्थियों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और वे घर बैठे ही अपनी आपत्ति अथवा अनुतोष आयोग तक पहुंचा सकेंगे।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समयसीमा के भीतर प्रत्यावेदन भेजने की अपील की है, ताकि प्राप्त प्रत्यावेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले कोतमा थाना के ग्राम गोडारू में गुरुवार शाम 55 वर्षीय स्वामी सिंह गोंड का...
मध्य प्रदेश 
अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

भोपाल। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स...
खेल 
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 87 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली। सेंसेक्स की एक्सपायरी वाले दिन घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने के बावजूद लगातार चौथे...
कारोबार 
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 87 हजार करोड़ की चपत

जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की संभावना

नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर हुए बड़े कारोबार के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस वर्ष देशभर में चालीस...
कारोबार 
जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की संभावना

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज परिसर के समीप एक चार वर्षीय बालक अपनी मां के साथ जा रहा था। इसी दौरान पीछे...
उत्तर प्रदेश 
घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी, 10 सितंबर तक भेजना होगा प्रत्यावेदन; कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी