जंगल में अवैध शराब का अड्डा ध्वस्त, 03 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर गांव के जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।

उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री बरामद होने के साथ ही उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।

उत्पाद विभाग की टीम ने जंगल के भीतर तलाशी के दौरान विभिन्न ड्रमों में जमा करीब 3,000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। शुरू जांच में पाया गया कि इस जावा महुआ का इस्तेमाल चुलाई शराब तैयार करने के लिए किया जा रहा था।

टीम ने पूरे इलाके की जांच करने के बाद बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे अवैध शराब तैयार करने की प्रक्रिया को रोक दिया गया।

कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने 105 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की। शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री को भी टीम ने नष्ट कर दिया।

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

जंगल के अंदर सुनसान स्थान पर शराब निर्माण किए जाने से यह भी सामने आया कि कारोबारी पुलिस और प्रशासन की नजर से बचने के लिए ऐसे इलाकों का इस्तेमाल कर रहे थे।

इस मामले में गुनोधर महतो सहित अन्य संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से अवैध शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले कोतमा थाना के ग्राम गोडारू में गुरुवार शाम 55 वर्षीय स्वामी सिंह गोंड का...
मध्य प्रदेश 
अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

भोपाल। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स...
खेल 
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 87 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली। सेंसेक्स की एक्सपायरी वाले दिन घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने के बावजूद लगातार चौथे...
कारोबार 
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 87 हजार करोड़ की चपत

जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की संभावना

नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर हुए बड़े कारोबार के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस वर्ष देशभर में चालीस...
कारोबार 
जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की संभावना

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज परिसर के समीप एक चार वर्षीय बालक अपनी मां के साथ जा रहा था। इसी दौरान पीछे...
उत्तर प्रदेश 
घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी, 10 सितंबर तक भेजना होगा प्रत्यावेदन; कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी