राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार पर गिरी गाज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही और हीलाहवाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। सीएम योगी के निर्देश पर राजस्व परिषद ने इन पांचों को निलंबित करने के साथ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान सीएम ने अधिकारियों को राजस्व वादों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा था कि वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी के बाद राजस्व परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है।

तहसीलदार पवन कुमार, अतुल हर्ष, हरेराम यादव, आनन्द ओझा और नायब तहसीलदार विवेक कुमार पर गिरी गाज

राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने ्गुरुवार काे बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा-34 के तहत दाखिल वादों की न्यायालयवार और अधिकारीवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में कई अधिकारियों के स्तर पर लंबित मामलों के निस्तारण की गति संतोषजनक नहीं मिली। शासन की प्राथमिकता के बावजूद मामलों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही सामने आने के बाद परिषद ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है, जिसमें तहसीलदार पवन कुमार सिंह, तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार, पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ और वर्तमान में तहसीलदार प्रयागराज, तहसीलदार अतुल हर्ष, तहसील बलिया, तहसीलदार हरेराम यादव तत्कालीन नायब तहसीलदार, तहसील धनघटा और वर्तमान में तहसीलदार गोण्डा, तहसीलदार आनन्द ओझा, तहसील खलीलाबाद, संतकबीर नगर तथा नायब तहसीलदार विवेक कुमार सिंह, तहसील सरोजनीनगर, लखनऊ आदि शामिल हैं।

सनातन बोर्ड गठन को लेकर योगी सेना ने निकाली रैली  ये खबर भी पढ़े : सनातन बोर्ड गठन को लेकर योगी सेना ने निकाली रैली 

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई, बर्दाश्त नहीं की जाएगी शिथिलता

राजस्व परिषद सचिव ने बताया कि पांचों अधिकारियों के निलंबन के साथ ही नियमानुसार अनुशासनिक कार्यवाही भी संस्थित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित प्रकरणों में जिम्मेदारी तय की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। यह कार्रवाई कोई एकबारगी कदम नहीं है। लंबित राजस्व वादों के निस्तारण की निगरानी लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों के कामकाज की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और जहां भी निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों के निस्तारण में लापरवाही या उदासीनता सामने आएगी, वहां नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने साफ किया है कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी, ताकि प्रदेश के किसानों एवं आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं सुलभ न्याय उपलब्ध हो सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले कोतमा थाना के ग्राम गोडारू में गुरुवार शाम 55 वर्षीय स्वामी सिंह गोंड का...
मध्य प्रदेश 
अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

भोपाल। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स...
खेल 
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 87 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली। सेंसेक्स की एक्सपायरी वाले दिन घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने के बावजूद लगातार चौथे...
कारोबार 
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 87 हजार करोड़ की चपत

जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की संभावना

नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर हुए बड़े कारोबार के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस वर्ष देशभर में चालीस...
कारोबार 
जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की संभावना

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज परिसर के समीप एक चार वर्षीय बालक अपनी मां के साथ जा रहा था। इसी दौरान पीछे...
उत्तर प्रदेश 
घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी, 10 सितंबर तक भेजना होगा प्रत्यावेदन; कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी