केजीएमयू :दीवार गिरने से ऑक्सीजन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

— 15 ऑपरेशन टाले ,ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

Kgmu

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के शताब्दी भवन में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक दीवार गिरने से ऑक्सीजन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण पूरे भवन में ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद हो गई। इस घटना के बाद वार्डों में अफरा-तफरी मच गई। इस वजह से 15 ऑपरेशन टाल दिए गए।

अधिकारियों की लापरवाही से बरवलिया गांव का रास्ता बना तालाब ये खबर भी पढ़े : अधिकारियों की लापरवाही से बरवलिया गांव का रास्ता बना तालाब

बताया जा रहा है कि यह घटना शताब्दी भवन फेज-1 और फेज-2 के बीच की है। दीवार गिरने से सीधे ऑक्सीजन सप्लाई की मेन लाइन टूट गई। शताब्दी भवन में रेडियोथेरेपी, पल्मोनरी मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, हिमेटोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और गेस्ट्रोमेडिसिन जैसे कई अहम विभाग चलते हैं। यहां करीब 250 से ज्यादा गंभीर मरीज भर्ती रहते हैं।

ऑक्सीजन सप्लाई बंद होते ही आईसीयू और वार्ड में भर्ती मरीजों की सांसें अटकने लगीं। तीमारदार घबरा गए। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडर से सप्लाई शुरू की। कई मरीजों को सिलेंडर के सहारे दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। इस तकनीकी खराबी के कारण 15 से ज्यादा रूटीन और इमरजेंसी ऑपरेशन टालने पड़े।

डॉक्टरों के अनुसार, बिना सेंट्रल ऑक्सीजन के एनेस्थीसिया देना और ऑपरेशन करना संभव नहीं था, इसलिए मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए ऑपरेशन स्थगित किए गए। सूचना मिलते ही केजीएमयू प्रशासन, इंजीनियरिंग विभाग और ऑक्सीजन प्लांट की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, मेंटेनेंस का काम युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

लखनऊ। एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी पाये गये। जिसमें दो रोगी एडमिट व सात रोगी होम आइसोलेशन में...
उत्तर प्रदेश 
 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पीड़ितों को दी जाने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 