सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज
मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बने प्रभारी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को प्रभारी नियुक्त किया गया है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय और महानगरों तक विभिन्न जनसेवा, सामाजिक सरोकार तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में आशीर्वाद का दीया, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति एवं वडनगर से वाराणसी यात्रा सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा। इसी क्रम में 07 सितम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें नागरिकों को अपनी भूमिका निभाने के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा।
सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा घाटों, पार्कों, गौशालाओं आदि की सफाई एवं सौंदर्यीकरण किए जाएंगे। इसके साथ ही रक्तदान शिविरों एवं आरोग्य मेलों का आयोजन किया जायेगा। अभियान की तैयारियों को गति देने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारित किए जाएंगे जिससे कार्यक्रमों के प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
