कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

कमरे में पत्नी का शव बिस्तर पर मिला, जबकि पति का शव पंखे से लटका हुआ था

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में गुरुवार सुबह एक नवदंपति के शव कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। गुरुवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

कमरे में पत्नी का शव बिस्तर पर मिला, जबकि पति का शव पंखे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यमुनानगर: यमुनानगर के फतेहपुर पुल के पास गुरुवार को नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक...
हरियाणा 
नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश

बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात