बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर गांव के पास स्थित सिरकुंडा तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने लगे।

बच्चों को तालाब में डूबता और चीख सुनकर कुछ लोग तालाब में बच्चों को बचाने के लिए कूद पड़े। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही रुपईडीहा थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम ने शवों को खोज निकाला गया।

जानकारी के अनुसार संदीप वर्मा (14)पुत्र ननके निवासी सलारपुर, जनपद श्रावस्ती अपने ननिहाल शिव बढ़िया गांव में रामनाथ वर्मा पुत्र आसाराम वर्मा के यहां आया था।

डीएम साहब,क्या अब जिलेभर के निजी अस्पतालों की होगी पड़ताल? ये खबर भी पढ़े : डीएम साहब,क्या अब जिलेभर के निजी अस्पतालों की होगी पड़ताल?

गुरुवार को वह गांव के ही दीपेंद्र सोनकर(१२) पुत्र अजय सोनकर के साथ नहाने के लिए गांव के पास उत्तर दिशा में ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत स्थित सिरकुंडा तालाब पहुंचा।

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल बच्चों को तलाशने का प्रयास शुरू किया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई।

करीब दो घंटे से अधिक समय तक लगातार खोजबीन किए जाने के बावजूद दोनों बच्चों के शव बरामद नहीं किए जा सके। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दो बच्चे तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए थे। देर शाम एनडीआरएफ की टीम ने शवों को बरामद कर लिया है। शव देख कर परिजन रोते रोते मौके पर ही बेहोश हो गए। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यमुनानगर: यमुनानगर के फतेहपुर पुल के पास गुरुवार को नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक...
हरियाणा 
नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश

बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात