यूनीक साइंस एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव
बस्ती - यूनीक साइंस एकेडमी में आज जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा एवं गोपियों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों में युवान ग्रुप ने राधा - कृष्ण के झांकी पर डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय में 'लिटिल कान्हा कॉम्पटिशन ' का आयोजन किया गया जिसमें आशवी, गार्गी प्रजापति, उदित श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान, समर, काव्या श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान, ऋतुवी, अवंतिका सिंह, आंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहिना खान तथा काव्या श्रीवास्तव ने राधा गोरी गोरी और आन्या ने आज राधा का श्याम याद आ गया गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सुंदर प्रस्तुति पर बच्चों को उपहार देकर उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।
अंत में सभी बच्चों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने मिलकर जन्माष्टमी उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
