बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण- उपेंद्र कुमार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, सेमरियावॉ। गुरुवार को ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने तंबूओं में गृहस्थी बसाकर बिना बर्तन के भोजन का निर्माण किया। प्रतियोगिता में 11 टीमें स्काउट की व 11 टीमें गाइड की प्रतिभाग की।
       मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है। कठिन परिस्थितियों में जिंदगी कैसे जिया जाता है यह गुर बच्चों को स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के माध्यम से सिखाया जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया।
         समापन समारोह के दौरान उपनिरीक्षक दुधारा सतीश तिवारी, प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह, शैलेंद्र शुक्ल, फिरोज अहमद, जमाल अहमद, यूनुस अख्तर खान व स्काउट गाइड प्रशिक्षक रमेश यादव, नीरज मौर्या, अनूप कुमार को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन कमरे आलम सिद्दीकी ने किया। 
            स्काउट से वीर अब्दुल हमीद टीम के मोहम्मद सिब्तैन प्रथम, भगत सिंह टीम के कृष्णा गुप्ता द्वितीय व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की टीम तृतीय स्थान पर रहे। गाइड की टीम से झांसी की रानी सैय्यदा फातमा की टीम प्रथम, मुमताज़ महल की टीम फरहीन फातिमा द्वितीय व बेग़म हज़रत महल की टीम सबीहा खातून तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
              इस दौरान मोहम्मद शाहिद, फसीहुद्दीन, मोहम्मद यूनुस, अब्दुस्सलाम, ओबैदुल्लाह,  जुबेर अहमद,  मुहम्मद परवेज़ अख्तर, ओजेर अहमद, जुनैद अहमद, फखरूद्दीन, हकीमुल्लाह, सबीह अहमद,असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी, आरिफ अली अनेक लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

छाता शुगर मिल का चालू न हो पाना किसानों के साथ सीधा छल है: राकेश टिकैत

तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय मांग-पत्रराकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर बोला तीखा हमला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छाता शुगर मिल का चालू न हो पाना किसानों के साथ सीधा छल है: राकेश टिकैत

किन्नर के घर से चेलों ने ही उड़ाए 90 हजार और जेवरात, जांच तेज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
किन्नर के घर से चेलों ने ही उड़ाए 90 हजार और जेवरात, जांच तेज

प्रयागराज में दोस्त की हत्या, रीवा में फेंका शव

पिस्टल, कार और चार मोबाइल बरामद