आनंदवन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

छात्र-छात्राओं ने भाषण, नाटक, रूपांतरण और नृत्य प्रस्तुतियों से बांधा समां

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ। आनंदवन इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं गीता के संदेश को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक भाषण, नाटक, श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित रूपांतरण तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। 
नन्हे कलाकारों ने बाल कृष्ण की लीलाओं, माखन चोरी, राधा-कृष्ण के प्रेम और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को अपनी कला के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। 
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण के सत्य, कर्म, प्रेम, करुणा, अनुशासन और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
विद्यालय के आशुतोष ओझा सरिता गुप्ता साधना तिवारी किरण तिवारी कविता सिंह सविता शुक्ला शिक्षकों ने कार्यक्रम की तैयारियों में  विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम की प्रस्तुति में प्रमुख रूप से छोटे बच्चों में आरोही शिवांश अंशीका अद्विका सार्थक तृषा अनुज राघव रीतांश काव्या दीपिका अच्युतम जयंती कार्तिक अभिनंदन सानवी सहित कई बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के अंत में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम हाउस के मध्य हुआ जिसमें ब्ल्यू हाउस विजेता हुआ।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

संत कबीर नगर,   जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक  
उत्तर प्रदेश 
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से मरीजों को किफायती दरों पर मिलेगा लाभ कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी समेत कई जटिल बीमारियों की...
राष्ट्रीय 
सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मथुरा।  जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को दिल्ली में हिमालयी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ग्लेशियल...
राष्ट्रीय 
पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

मप्र में जन्माष्टमी की धूम, 100 करोड़ के गहनों से सजेंगे राधा-कृष्ण

प्रदेशभर में होंगे सांस्कृतिक आयोजन, 7500 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में होगी विशेष साज-सज्जा डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के शामिल ​होने...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  मध्य प्रदेश 