पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी
संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक अधिकारी अनन्या साह ने आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद में विभिन्न थानों एवं तहसीलों में तैनात समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक आहुत किया। अनन्या साह ने निर्देशित किया की दिनांक 09-09-2026 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु आम जन मानस में प्रचार प्रसार का होना आवश्यक है।
सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें, एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को निस्तारित करने के उद्देश्य से वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। इसके अतिरिक्त 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ मध्यस्थता अभियान 3.0 से संबंधित जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के उपरान्त कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराया गया। उक्त बैठक में पराविधिक स्वयं सेवकगण क्रमश: अरविंद, अनिल, नीरज, त्रिलोकी, संध्या, लल्लन, विनय समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
