चोरी की बुलट को कबाड़ में बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*  के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों एवं 01 विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालक को आज दिनांक 03.09.2026 को सिकटहा पुलिया के पास से अभियुक्तगण को 25,000 रुपया नकद के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 02.09.2026 को वादी मो0 इरफान खान पुत्र मो0 मुस्लिम खान निवासी मानपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि में उनके भाई मो0 गुफरान खान के घर के सामने खड़ी बुलट मोटरसाइकिल नं0 UP58X 2616 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्तगण एवं विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालक द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि में उन्होंने परसौना रोड, महुली स्थित एक घर के सामने खड़ी बुलट मोटरसाइकिल नं0 UP58X 2616 चोरी कर ली थी तथा उसे मदन गुप्ता की कबाड़ की दुकान पर 25,000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की निशानदेही पर मदन गुप्ता की कबाड़ की दुकान पर पहुंचकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मदन गुप्ता द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति एक बुलट मोटरसाइकिल लेकर उसके पास आए थे, जिसके बदले उसने उन्हें 25,000 रुपये दिए थे। बाद में मोटरसाइकिल चोरी की होने की जानकारी होने पर उसने उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेच दिया।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यमुनानगर: यमुनानगर के फतेहपुर पुल के पास गुरुवार को नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक...
हरियाणा 
नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण प्रभारी सचिव शुचि...
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

लखनऊ। एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी पाये गये। जिसमें दो रोगी एडमिट व सात रोगी होम आइसोलेशन में...
उत्तर प्रदेश 
 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें