संत कबीर नगर, ।* उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया है कि शासन द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (वित्तीय वर्ष 2026-27) लागू की गयी है। योजनान्तर्गत ट्रेड-लोहार, हलवाई, का कार्य करने वाले व्यक्तियों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षणार्थियों के चयन निम्नानुसार जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केन्द्र, संत कबीर नगर कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से साक्षात्कार होना सुनिश्चित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि लोहार ट्रेड का साक्षात्कार का दिनांक 03 सितंबर 2026 को तथा हलुवाई ट्रेड का साक्षात्कार का दिनांक
07.09.2026 सोमवार, 08.09.2026 मंगलवार, 09.09.2026 बुद्धवार को होगा।
उन्होंने आवेदित आवेदकों को सूचित किया है कि उक्त तिथि एवं समय में साक्षात्कार हेतु समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ इस कार्यालय में उपस्थित होने का कष्ट करें।