साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, ₹4,31,059/- की धनराशि कराई गई वापस

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के क्रम में साइबर सेल/साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दो साइबर ठगी के पीड़ितों की कुल ₹4,31,059/- की धनराशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

सीएम के द्वारा यूपीसीओएस शुभारंभ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण ये खबर भी पढ़े : सीएम के द्वारा यूपीसीओएस शुभारंभ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
1.  रामदरश मौर्या पुत्र विन्ध्याचल, निवासी कसैला, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनाँक 18.07.2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित द्वारा बताया गया कि एक साइबर फ्रॉडर द्वारा स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए बैंकिंग एप में लॉगिन कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया गया तथा उनके मोबाइल फोन का अनाधिकृत उपयोग कर बैंक खाते से धनराशि स्थानांतरित कर ली गई। फ्रॉडर द्वारा पीड़ित से कुल ₹3,40,800/- की धनराशि की धोखाधड़ी की गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹2,81,059/- की धनराशि उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

2. प्रदीप यादव पुत्र इन्द्रासन, निवासी बन्नोहिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनाँक 25.03.2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति/साइबर फ्रॉडर द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मशीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर धोखाधड़ीपूर्वक उनके बैंक खाते से कुल ₹1,50,008.85/- की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹1,50,000/- की धनराशि उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

*जनमानस से अपील*

*साइबर अपराध से बचाव हेतु किसी भी अनजान कॉल, लिंक, OTP, QR कोड अथवा ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।*

*यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपकी धनराशि को सुरक्षित कराने का प्रयास किया जा सके।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

संत कबीर नगर,   जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक  
उत्तर प्रदेश 
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से मरीजों को किफायती दरों पर मिलेगा लाभ कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी समेत कई जटिल बीमारियों की...
राष्ट्रीय 
सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मथुरा।  जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को दिल्ली में हिमालयी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ग्लेशियल...
राष्ट्रीय 
पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

मप्र में जन्माष्टमी की धूम, 100 करोड़ के गहनों से सजेंगे राधा-कृष्ण

प्रदेशभर में होंगे सांस्कृतिक आयोजन, 7500 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में होगी विशेष साज-सज्जा डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के शामिल ​होने...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  मध्य प्रदेश 