संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड -सस सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में विशेष अभियान चलाए गया अभियान के अंतर्गत तहसील खलीलाबाद स्थित सैनिक ढाबा एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान के किचेन में अत्यधिक गंदगी पाई गई फ्रीजर में दुर्गंध आ रही थी जिस कारण से सुधार नोटिस दी गई, नोटिस का अनुपालन निर्धारित समय पर न करने पर संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित किया जा जायेगा, साथ ही एक नमूना पनीर का संग्रह किया गया । जिसे जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है ,जाच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।