मोहाना नदी के कटान से प्रभावित घरों को झंडी राज महल से पहुंची राहत सामग्री

राजा राजेश्वर सिंह व डीएम अंजनी कुमार सिंह ने किया जसनगर गांव का दौरा।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन

निघासन खीरी 2 सितम्बर तरुणमित्र तहसील क्षेत्र में मोहाना नदी के उफान ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जसनगर और नया पिंड गांव में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान तेज हो गया है। जसनगर में कुछ मकान नदी के कटान की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि कई घर अब भी कटान की जद में हैं। लगातार बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण अपने आशियाने बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राज राजेश्वर सिंह और डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जसनगर गांव पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। दोनों ने मौके पर पहुंचकर नदी के बढ़ते कटान और प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखा तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।

मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कार्मिकों को दीं नई सौगात ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कार्मिकों को दीं नई सौगात

राजा राज राजेश्वर सिंह ने कटान प्रभावित परिवारों को झंडी महल से अपने निजी मद से राहत किट वितरित की। 

डीएम ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर निघासन एसडीएम यदुवीर सिंह ने नदी किनारे रह रहे ग्रामीणों को सुरक्षा के मद्देनजर अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को किसी भी तरह का जोखिम न लेने और खतरे की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचने को कहा गया।

मोहाना नदी के लगातार बढ़ते कटान से जसनगर और नया पिंड के ग्रामीणों में भय का माहौल है।

इस दौरान जसनगर के प्रधान सुरेश तलवार, प्रकट सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, रमेश मौर्य, राहुल गुप्ता, खुशीराम निषाद, डीके पाल, इन्द्रेश कुमार, शिवकुमार, श्रीकृष्ण मौर्य, खुशीराम लोधी, अंबिका राय, गया प्रसाद कन्नौजिया, विवेक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने...
कारोबार 
हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट