अधिकारियों की लापरवाही से बरवलिया गांव का रास्ता बना तालाब

घुटनों तक पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, शिकायतों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र के बरवलिया गांव में ब्लॉक अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनसेवा केंद्र के सामने रास्ता जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, मामूली बारिश में ही रास्ते पर घुटनों तक पानी भर जाता है।ग्रामीणों के मुताबिक हर वर्ष बारिश के मौसम में जनसेवा केंद्र के सामने का रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है। 

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहीँ ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर तक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बावजूद इसके ब्लॉक अधिकारियों और ग्राम प्रधान की ओर से समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। 

आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ  ये खबर भी पढ़े : आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

मंगलवार को दिन और रात हुई भीषण बारिश के बाद रास्ते पर घुटनों तक पानी भर गया, बुधवार को ग्रामीणों ने जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अधिकारियों से तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं, बीडीओ शिवकुमार ने बताया कि सचिव को मौके की समस्या का अविलंब समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने...
कारोबार 
हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

योगी ने यूपी में एच1एन1 जांच मुफ्त करने के दिए निर्देश, अलर्ट जारी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में इन्फ्लुएंजा-ए (एच 1 एन 1) की जांच सभी जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, मेडिकल...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 