आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल
गोसाईगंज, मोहनलालगंज समेत नौ थानों को मिले पूरे 100 अंक, वहीं सुशांत गोल्फ सिटी 1242 रैंकिंग पाकर, 99 अंक मिले
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन ने शानदार प्रदर्शन किया है। जोन के गोसाईगंज, मोहनलालगंज, निगोहां, नगराम, बिजनौर, सरोजनीनगर, कृष्णानगर, पीजीआई व बंथरा थानों की अगस्त माह की रैंकिंग प्रथम रही और उन्हें 100 में से पूरे 100 अंक मिले हैं।
डीसीपी मो. मुश्ताक के मार्गदर्शन एवं एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के निर्देशन में दक्षिणी जोन के थानों द्वारा आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और फरियादियों की समस्याओं के समाधान के चलते अगस्त माह में जोन के नौ थानों ने रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी थाना आईजीआर एस की रैंकिंग में 1242वें स्थान पर रहा और उसे 99 अंक प्राप्त हुए। डीसीपी मो०मुश्ताक ने बताया जोन के सभी थानो में शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि, समयबद्ध कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है।जोन के नौ थानो को मिले शत-प्रतिशत अंक पुलिस टीम की कार्यप्रणाली और शिकायतों के प्रति गंभीरता को दर्शाते है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
