श्रीनगर में एनसी का प्रदर्शन, राज्य का दर्जा और संवैधानिक गारंटी की मांग
केंद्र को वादे याद दिलाने के लिए एनसी का प्रदर्शन: तनवीर सादिक
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के कार्यकर्ताओं ने राज्य का दर्जा, संवैधानिक गारंटी और युवाओं से जुड़े आरक्षण के मुद्दे को लेकर बूधवार को श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एनसी के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा एक विरोध प्रदर्शन इसलिए किया गया ताकि केंद्रीय नेतृत्व को जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादों और प्रतिबद्धताओं की याद दिलाई जा सके और उन्हें पूरा करने की मांग की जा सके।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सादिक ने कहा कि हम बस दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व को याद दिलाना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादे पूरे किए जाने चाहिए और अब वह समय आ गया है। उन्होंने कहा कि एनसी, बीजेपी मुख्यालय की ओर एक शांतिपूर्ण जुलूस निकालना चाहती थी ताकि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को जम्मू कश्मीर के लोगों से किए गए वादों की याद दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालना चाहते हैं और बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च करना चाहते हैं ताकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हमसे किए गए वादों और सुप्रीम कोर्ट के सामने की गई प्रतिबद्धताओं की याद दिलाई जा सके। हम उन वादों को पूरा कराने के लिए यहां आए हैं।
सादिक ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन बीजेपी के स्थानीय नेतृत्व के खिलाफ नहीं था बल्कि इसका मकसद दिल्ली में बैठे नेतृत्व तक पार्टी की मांगें पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी के स्थानीय नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं है। हम बस दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व को याद दिलाना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादे पूरे किए जाने चाहिए।
उन्होंने बताया कि पार्टी की मांगों में राज्य का दर्जा बहाल करना, संवैधानिक गारंटी और युवाओं से जुड़े आरक्षण के मुद्दे शामिल हैं। सादिक ने कहा कि यह सिर्फ़ संवैधानिक गारंटी और विशेष दर्जे की बात नहीं है बल्कि राज्य का दर्जा और हमारे बच्चों के लिए आरक्षण की भी बात है। उन्होंने युवाओं के लिए पदों के युक्तिकरण से जुड़ी लंबित फ़ाइल में देरी पर भी सवाल उठाए और कहा कि रोज़गार से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
